प्रधानमंत्री आवास योजना के किराएदार में निवासरत हितग्राहियों द्वारा लिए गए फार्म निगम मुख्यालय में जमा किए जा रहे हैं। फार्म जमा करने के उपरांत लॉटरी सिस्टम द्वारा मकानों का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म योजना शाखा में जमा किए जा रहे हैं। फार्म जमा करने प्रतिदिन फार्म लिए हितग्राहियों की भीड़ निगम मुख्यालय में उमड़ रही है। वही फार्म का आवंटन करना अब निगम मुख्यालय से बंद कर दिया गया है। महापौर संग गोठ कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रम में ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म दिए जाएंगे। फार्म का शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों मकान बनाए गए हैं वहीं कुछ मकान निर्माणाधीन भी है। जिसे पूरा करने का कार्य निगम प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा है ताकि हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके। फार्म जमा करने को लेकर आवास एवं योजना शाखा के प्रभारी विद्याधर देवांगन ने अपनी प्रतिक्रिया दी।गौरतलब है कि किराएदार में निवासरत निगम क्षेत्र के रहवासियों के लिए योजना का शुभारंभ किया गया है अब तक सैकड़ों लोगों द्वारा निगम मुख्यालय से फार्म प्राप्त किए जा चुके हैं अब जमा करने की प्रक्रिया की जा रही है जिसे प्रतिदिन यहां हितग्राहियों की भीड़ देखने को मिल रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *