दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक से बोरसी से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मृतक भतीजे की पहचान देवराज यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक उसके फूफा बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवे ट्रैफिक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे का कारण माना जा रहा है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने निकले परिवार पर मातम छा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक से बोरसी से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मृतक भतीजे की पहचान देवराज यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक उसके फूफा बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवे ट्रैफिक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे का कारण माना जा रहा है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने निकले परिवार पर मातम छा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *