ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस का कड़ा एक्शन, 94 आरोपियों पर कार्रवाई



दुर्ग -जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत शुक्रवार रात जिलेभर में एक साथ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कुल 94 लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। यह संपूर्ण अभियान राजपत्रित अधिकारियों की सीधी निगरानी में संपन्न हुआ।


पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, जनशांति बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है।


थाना-वार कार्रवाई

सुपेला से 21, मोहन नगर से 10, छावनी से 9, पुरानी भिलाई से 8, पाटन से 7, वैशाली नगर से 6, कुम्हारी एवं खुर्सीपार से 5-5, जामुल एवं अमलेश्वर से 4-4, पुलगांव, दुर्ग एवं धमधा से 3-3 तथा नेवई, अण्डा, रानीतराई और जामगांव (एम) से 1-1 आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।


दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी, अड्डेबाजी और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *