बिलासपुर -स्पा सेंटर संचालक से अवैध वसूली के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।दरअसल, एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन पर स्पा सेंटर संचालक से वसूली का आरोप लगा था। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू की गई।जांच के शुरुआती तथ्यों को गंभीर मानते हुए गृह विभाग ने राजेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है
दरअसल, एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन पर स्पा सेंटर संचालक से वसूली का आरोप लगा था। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू की गई।
जांच के शुरुआती तथ्यों को गंभीर मानते हुए गृह विभाग ने राजेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है
Your email address will not be published. Required fields are marked *