हरिद्वार (उत्तराखंड)।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद शाम को वह कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पतंजलि योगपीठ में हुआ स्वागतहरिहर आश्रम में मुलाकात के बाद केंद्रीय गृहमंत्री रात्रि विश्राम के लिए पतंजलि योगपीठ पहुंचे। यहां योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने उनका बुके देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।अमित शाह के स्वागत में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित कई भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।बच्चों से की मुलाकात, अस्पताल का करेंगे उद्घाटनपतंजलि योगपीठ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने आचार्यकुलम में अध्ययनरत बच्चों से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को अमित शाह पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शांतिकुंज में अखंड ज्योति के दर्शन और बैरागी कैंप में आयोजित शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे।देश और सनातन धर्म पर हुई चर्चाहरिहर आश्रम में भेंट के बाद पत्रकारों से बातचीत में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ देश और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने अमित शाह को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सके हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगामी कुंभ का आयोजन दिव्य और भव्य रूप में किया जाएगा।सुरक्षा के कड़े इंतजामकेंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हरिद्वार (उत्तराखंड)।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद शाम को वह कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरिहर आश्रम में मुलाकात के बाद केंद्रीय गृहमंत्री रात्रि विश्राम के लिए पतंजलि योगपीठ पहुंचे। यहां योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने उनका बुके देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।
अमित शाह के स्वागत में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित कई भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
पतंजलि योगपीठ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने आचार्यकुलम में अध्ययनरत बच्चों से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को अमित शाह पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शांतिकुंज में अखंड ज्योति के दर्शन और बैरागी कैंप में आयोजित शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे।
हरिहर आश्रम में भेंट के बाद पत्रकारों से बातचीत में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ देश और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने अमित शाह को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सके हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगामी कुंभ का आयोजन दिव्य और भव्य रूप में किया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *