बलौदाबाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निपनिया थाना क्षेत्र में स्थित प्लांट के कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट के दौरान यह दुर्घटना हुई, जिसमें 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।सफाई कार्य के दौरान हुआ हादसाप्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मजदूर कोयला भट्ठे के आसपास सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठे में अचानक विस्फोट हो गया और मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस ने की मौत की पुष्टिभाटापारा ग्रामीण पुलिस के अनुसार,“निपनिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 से 4 मजदूर झुलसे हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।”— हेमंत पटेल, भाटापारा ग्रामीण पुलिसघटनास्थल पर पहुंचा प्रशासनहादसे की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।प्रबंधन की ओर से नहीं आया बयानफिलहाल स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।
बलौदाबाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निपनिया थाना क्षेत्र में स्थित प्लांट के कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट के दौरान यह दुर्घटना हुई, जिसमें 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मजदूर कोयला भट्ठे के आसपास सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठे में अचानक विस्फोट हो गया और मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
भाटापारा ग्रामीण पुलिस के अनुसार,
“निपनिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 से 4 मजदूर झुलसे हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।”— हेमंत पटेल, भाटापारा ग्रामीण पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *