श्रीनगर।जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) में एमबीबीएस कोर्स रद्द होने के दो हफ्ते बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रभावित 50 छात्रों को राज्य के सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने का फैसला लिया है।जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्रों को फिजिकल काउंसलिंग राउंड के लिए आमंत्रित किया गया है। यह काउंसलिंग शनिवार, 24 जनवरी को श्रीनगर और जम्मू कार्यालयों में आयोजित की जाएगी।MBBS कोर्स की अनुमति वापस लेने से फंसा था छात्रों का भविष्यनेशनल मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने रियासी स्थित SMVDIME को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति (LoP) वापस ले ली थी। इसके बाद कॉलेज में दाखिला ले चुके 50 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था।कॉलेज का पंजीकरण निलंबित होने के बाद छात्रों को संस्थान छोड़ने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने भरोसा दिलाया था कि काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को जम्मू-कश्मीर के अन्य मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा प्रवेशJKBOPEE के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित नए नोटिस में बताया गया है कि छात्रों को नीट (NEET) मेरिट के आधार पर निम्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा—GMC अनंतनाग – 8 सीटेंGMC बारामुल्ला – 7 सीटेंGMC डोडा – 7 सीटेंGMC हंदवाड़ा – 7 सीटेंGMC कठुआ – 7 सीटेंGMC राजौरी – 7 सीटेंGMC उधमपुर – 7 सीटेंडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्यछात्रों को काउंसलिंग के दौरान डोमिसाइल सर्टिफिकेट, एडमिशन फीस की रसीद सहित सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति दी गई है।विवाद और सरकार की भूमिकागौरतलब है कि SMVDIME में एमबीबीएस कोर्स की अनु
श्रीनगर।जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) में एमबीबीएस कोर्स रद्द होने के दो हफ्ते बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रभावित 50 छात्रों को राज्य के सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने का फैसला लिया है।
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्रों को फिजिकल काउंसलिंग राउंड के लिए आमंत्रित किया गया है। यह काउंसलिंग शनिवार, 24 जनवरी को श्रीनगर और जम्मू कार्यालयों में आयोजित की जाएगी।
नेशनल मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने रियासी स्थित SMVDIME को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति (LoP) वापस ले ली थी। इसके बाद कॉलेज में दाखिला ले चुके 50 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था।
कॉलेज का पंजीकरण निलंबित होने के बाद छात्रों को संस्थान छोड़ने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने भरोसा दिलाया था कि काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को जम्मू-कश्मीर के अन्य मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
JKBOPEE के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित नए नोटिस में बताया गया है कि छात्रों को नीट (NEET) मेरिट के आधार पर निम्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा—
GMC अनंतनाग – 8 सीटें
GMC बारामुल्ला – 7 सीटें
GMC डोडा – 7 सीटें
GMC हंदवाड़ा – 7 सीटें
GMC कठुआ – 7 सीटें
GMC राजौरी – 7 सीटें
GMC उधमपुर – 7 सीटें
छात्रों को काउंसलिंग के दौरान डोमिसाइल सर्टिफिकेट, एडमिशन फीस की रसीद सहित सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति दी गई है।
गौरतलब है कि SMVDIME में एमबीबीएस कोर्स की अनु
Your email address will not be published. Required fields are marked *