रायपुर। छॉलीवुड कलाकार मोहित साहू के खिलाफ जबरन शादी कराने और गंभीर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू उसे जबरन उज्जैन ले गया, जहां उससे शादी कराई गई। रायपुर लौटने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह बात छिपाकर उसे धोखे में रखा।घर में घुसकर किया हमलापीड़िता के अनुसार, दोनों के बीच विवाद के बाद मोहित साहू ने रायपुर के भाटागांव स्थित सिल्वर ऑक अपार्टमेंट (ब्लॉक 410) में उसके घर में घुसकर किसी ठोस वस्तु से सिर पर हमला किया। हमले में युवती के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।मेडिकल जांच के बाद FIRपुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अस्पताल से लौटने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर मोहित साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। छॉलीवुड कलाकार मोहित साहू के खिलाफ जबरन शादी कराने और गंभीर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू उसे जबरन उज्जैन ले गया, जहां उससे शादी कराई गई। रायपुर लौटने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह बात छिपाकर उसे धोखे में रखा।
घर में घुसकर किया हमला
पीड़िता के अनुसार, दोनों के बीच विवाद के बाद मोहित साहू ने रायपुर के भाटागांव स्थित सिल्वर ऑक अपार्टमेंट (ब्लॉक 410) में उसके घर में घुसकर किसी ठोस वस्तु से सिर पर हमला किया। हमले में युवती के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
मेडिकल जांच के बाद FIR
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अस्पताल से लौटने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर मोहित साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *