CG IPS TRANSFER: IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, संजीव शुक्ला बने रायपुर पुलिस आयुक्त SSP लाल उम्मेद जशपुर भेजे गए, कई IG और SP बदले

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। इस तबादले में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।


जारी आदेश के अनुसार संजीव शुक्ला को रायपुर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर के SSP लाल उम्मेद सिंह को जशपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस तबादले के तहत कई IG स्तर के अधिकारी और जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है।


पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में कानून-व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में पहुंच गई है। माना जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तबादला सूची जारी की गई है।


👉 देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *