दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरीपारा इलाके में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर से बेदखली के दौरान एक युवती ने न्यायालय पुलिस की मौजूदगी में खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम मकान खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान युवती शबाना निशा रानी ने अचानक यह कदम उठा लिया। आग लगने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया।युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर स्थित डीके अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि शबाना निशा रानी ने हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और न्यायालय के आदेश से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। युवती की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम मकान खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान युवती शबाना निशा रानी ने अचानक यह कदम उठा लिया। आग लगने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया।
युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर स्थित डीके अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि शबाना निशा रानी ने हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और न्यायालय के आदेश से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।
युवती की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *