विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर देश के कई राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने दक्षिण भारत में अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वह मदुरंतकम में एक हाई-प्रोफाइल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली चेन्नई–तिंडीवनम हाईवे पर आयोजित की जा रही है और इसे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की पहली बड़ी सार्वजनिक रैली के तौर पर देखा जा रहा है।इस रैली को तमिलनाडु की सियासत में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए एनडीए राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगा। रैली में पूरे राज्य से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। इस जनसभा में एनडीए के सभी प्रमुख घटक दल शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), पट्टाली मक्कल काची (PMK), तमिल मनीला कांग्रेस (TMC) और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) प्रमुख हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता नैनार नागेंथ्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरंतकम से तमिलनाडु में एनडीए के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य की सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार को सत्ता से बेदखल करने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देगा। नागेंथ्रन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एनडीए में शामिल सभी दलों के शीर्ष नेता मंच पर मौजूद रहेंगे, जिससे गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान नैनार नागेंथ्रन ने डीएमके और एआईएडीएमके के बीच चुनावी वादों की ‘कॉपी’ को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एआईएडीएमके के घोषणापत्र का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया था, जिसे आगामी चुनाव के लिए बढ़ाकर 2,000 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई योजना पहले से मौजूद है, तो उसे लागू करने या बेहतर बनाने को नकल नहीं कहा जा सकता और आने वाले चुनावों में जनता के मूड में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर देश के कई राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने दक्षिण भारत में अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वह मदुरंतकम में एक हाई-प्रोफाइल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली चेन्नई–तिंडीवनम हाईवे पर आयोजित की जा रही है और इसे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की पहली बड़ी सार्वजनिक रैली के तौर पर देखा जा रहा है।
इस रैली को तमिलनाडु की सियासत में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए एनडीए राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगा। रैली में पूरे राज्य से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। इस जनसभा में एनडीए के सभी प्रमुख घटक दल शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), पट्टाली मक्कल काची (PMK), तमिल मनीला कांग्रेस (TMC) और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) प्रमुख हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता नैनार नागेंथ्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरंतकम से तमिलनाडु में एनडीए के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य की सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार को सत्ता से बेदखल करने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देगा। नागेंथ्रन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एनडीए में शामिल सभी दलों के शीर्ष नेता मंच पर मौजूद रहेंगे, जिससे गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान नैनार नागेंथ्रन ने डीएमके और एआईएडीएमके के बीच चुनावी वादों की ‘कॉपी’ को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एआईएडीएमके के घोषणापत्र का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया था, जिसे आगामी चुनाव के लिए बढ़ाकर 2,000 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई योजना पहले से मौजूद है, तो उसे लागू करने या बेहतर बनाने को नकल नहीं कहा जा सकता और आने वाले चुनावों में जनता के मूड में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *