सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार के मास्टरमाइंड को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तारसरगुजा। सरगुजा जिले में लंबे समय से सक्रिय अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य आरोपी आयुष उर्फ दीप सिन्हा को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे शहर में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होने पर विशेष टीम ने पुणे के नेहरू वार्ड, शिव मंदिर रोड इलाके में छापेमारी कर 32 वर्षीय आयुष उर्फ दीप सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सरगुजा लाया गया, जहां उससे अवैध सट्टा कारोबार के संचालन को लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पैनल के माध्यम से सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने अपने नाम और परिचितों के नाम से कई बैंक खाते खुलवाकर उनका उपयोग सट्टा कारोबार में करने की भी पुष्टि की है।घर तोड़कर की गई तलाशी, लाखों की नकदी और जेवर जब्तआरोपी की गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से करीब 6 लाख 45 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, 7 एटीएम कार्ड और एक पासबुक बरामद की गई।इसके अलावा पुलिस को आरोपी की अन्य जगहों पर भी संपत्ति होने की जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि के लिए राजस्व विभाग से रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।पूछताछ में सहयोगियों के नाम उजागरदो दिन की रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी दीप सिन्हा ने सट्टा कारोबार से जुड़े कई लोगों के नामों का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह में सुधीर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सोम गुप्ता, अम्मी गिरी, सौरभ यादव, साहिल गुप्ता, अमन करारिया, श्रीकांत अग्रवाल, राहुल कुमार सोनी, अर्जुन गुप्ता, ऋतिक मंदिलवार, नितिन यादव, अमित कुमार मिश्रा, ध्रुविल पटेल, मुकेश त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रतिक कश्यप, सत्यम केशरी और सूरज खटीक सहित कई लोग शामिल हैं।पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य के रिकॉर्ड और भूमिका की जांच की जा रही है।जांच जारी, आगे हो सकती है बड़ी कार्रवाईइस पूरे मामले में सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि आरोपी के पास से नकदी और कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही उसकी अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में सामने आए अन्य नामों को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरगुजा। सरगुजा जिले में लंबे समय से सक्रिय अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य आरोपी आयुष उर्फ दीप सिन्हा को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे शहर में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होने पर विशेष टीम ने पुणे के नेहरू वार्ड, शिव मंदिर रोड इलाके में छापेमारी कर 32 वर्षीय आयुष उर्फ दीप सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सरगुजा लाया गया, जहां उससे अवैध सट्टा कारोबार के संचालन को लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पैनल के माध्यम से सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने अपने नाम और परिचितों के नाम से कई बैंक खाते खुलवाकर उनका उपयोग सट्टा कारोबार में करने की भी पुष्टि की है।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से करीब 6 लाख 45 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, 7 एटीएम कार्ड और एक पासबुक बरामद की गई।
इसके अलावा पुलिस को आरोपी की अन्य जगहों पर भी संपत्ति होने की जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि के लिए राजस्व विभाग से रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।
दो दिन की रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी दीप सिन्हा ने सट्टा कारोबार से जुड़े कई लोगों के नामों का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह में सुधीर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सोम गुप्ता, अम्मी गिरी, सौरभ यादव, साहिल गुप्ता, अमन करारिया, श्रीकांत अग्रवाल, राहुल कुमार सोनी, अर्जुन गुप्ता, ऋतिक मंदिलवार, नितिन यादव, अमित कुमार मिश्रा, ध्रुविल पटेल, मुकेश त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रतिक कश्यप, सत्यम केशरी और सूरज खटीक सहित कई लोग शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य के रिकॉर्ड और भूमिका की जांच की जा रही है।
इस पूरे मामले में सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि आरोपी के पास से नकदी और कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही उसकी अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में सामने आए अन्य नामों को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *