शेख हसीना का बड़ा हमला: देशवासियों से ‘कठपुतली यूनुस सरकार’ को उखाड़ फेंकने का आह्वान

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने यूनुस सरकार को “विदेशियों की कठपुतली” करार देते हुए देशवासियों से इसे उखाड़ फेंकने की अपील की है। शेख हसीना ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश आज अपने इतिहास के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है और देश को जानबूझकर अराजकता, आतंक और विदेशी साजिशों की ओर धकेला जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रसारित पहले से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो संदेश में शेख हसीना ने कहा कि अगस्त 2024 में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद यह भारत में किसी सार्वजनिक मंच पर उनका पहला संबोधन है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश “एक खाई के किनारे खड़ा है” और आज पूरा देश डर, हिंसा और खून-खराबे में डूबा हुआ है।

‘देश आतंक के दौर में डूबा’

शेख हसीना ने कहा कि 5 अगस्त 2024 को एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें सत्ता से हटाया गया, जबकि वे जनता द्वारा चुनी गई प्रतिनिधि थीं। इसके बाद से बांग्लादेश में लोकतंत्र को देशनिकाला दे दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानवाधिकारों को कुचला जा रहा है, प्रेस की आजादी खत्म हो चुकी है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और यौन उत्पीड़न बढ़ गया है, धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं और आम नागरिकों की जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं बची है। राजधानी से लेकर दूर-दराज के गांवों तक भीड़ का आतंक, लूटपाट, हथियारबंद डकैती और जबरन वसूली आम बात हो गई है।

विदेशी हितों के लिए देश बेचने का आरोप

शेख हसीना ने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार बांग्लादेश की जमीन और संसाधनों को विदेशी हितों के लिए बेचने की “धोखेबाजी भरी साजिश” में शामिल है। उन्होंने मुहम्मद यूनुस को “राष्ट्रीय शत्रु” बताते हुए कहा कि देश को एक बहुराष्ट्रीय संघर्ष की आग में झोंकने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में हासिल की गई आजादी और मुक्ति संग्राम की भावना को नष्ट किया जा रहा है और देश को कट्टरपंथी ताकतों के हवाले किया जा रहा है।

अवामी लीग पर प्रतिबंध और चुनाव का मुद्दा

शेख हसीना ने यह भी कहा कि 12 फरवरी को प्रस्तावित आम चुनावों से पहले उनकी पार्टी अवामी लीग की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और पार्टी का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जब तक “गैर-कानूनी यूनुस सरकार” सत्ता में रहेगी, तब तक बांग्लादेश में कभी निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं होंगे।

चार सूत्रीय अपील

अपने संबोधन में शेख हसीना ने देशवासियों से चार प्रमुख अपीलें कीं—

  1. यूनुस सरकार को हटाकर लोकतंत्र बहाल करना।

  2. सड़कों पर हो रही रोजाना की हिंसा को खत्म कर कानून-व्यवस्था बहाल करना।

  3. धार्मिक अल्पसंख्यकों, महिलाओं, लड़कियों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा की गारंटी देना।

  4. पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कानूनी कार्रवाई बंद करना और न्याय व्यवस्था में भरोसा बहाल करना।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भी पिछले वर्ष हु

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *