भिलाई, छत्तीसगढ़: भिलाई के हथखोज हेवी इंडस्ट्रियल एरिया में सिसकोल यूनिट 3 के एक प्लांट में बुधवार सुबह एक गंभीर औद्योगिक हादसा हुआ। इस घटना में लेखराज कौशल नामक श्रमिक का भारी बीम के नीचे दबने से मौके पर ही निधन हो गया। घटना सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच हुई।घटना के तुरंत बाद पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे को लेकर आसपास के उद्योग क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में इस्पात प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस घटना में मृत और घायल मजदूर बिहार और झारखंड के निवासी थे।बलौदाबाजार हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे। प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और 25-25 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने का ऐलान किया था। घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया गया।भिलाई हादसा औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चेतावनी का संकेत है। प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।
भिलाई, छत्तीसगढ़: भिलाई के हथखोज हेवी इंडस्ट्रियल एरिया में सिसकोल यूनिट 3 के एक प्लांट में बुधवार सुबह एक गंभीर औद्योगिक हादसा हुआ। इस घटना में लेखराज कौशल नामक श्रमिक का भारी बीम के नीचे दबने से मौके पर ही निधन हो गया। घटना सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच हुई।
घटना के तुरंत बाद पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे को लेकर आसपास के उद्योग क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में इस्पात प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस घटना में मृत और घायल मजदूर बिहार और झारखंड के निवासी थे।
बलौदाबाजार हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे। प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और 25-25 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने का ऐलान किया था। घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया गया।
भिलाई हादसा औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चेतावनी का संकेत है। प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *