धमतरी: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। 21 जनवरी 2026 को राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत दर्री स्थित रामसेवक एंड संस फर्म में छापा मारा। जांच में पाया गया कि फर्म ने कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 के तहत एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम में कुल 7881.18 क्विंटल चावल जमा किया, जबकि 3116.08 क्विंटल चावल जमा करना बाकी था।जांच के दौरान लगभग 60 कट्टा धान और 23 बोरी खराब चावल पाए गए। अनियमितता पाए जाने पर रामसेवक एंड संस फर्म को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया। फर्म संचालक प्रकाश पांडेय के खिलाफ छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी भी जारी है। 15 नवंबर 2025 से 23 जनवरी 2026 तक 1,19,174 किसानों से 56,85,798 क्विंटल धान खरीदा गया, जिसकी कुल राशि 1348.17 करोड़ रुपये है। अब तक 1,09,499 किसानों को 1247.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आगामी 27 जनवरी 2026 को 1178 किसानों से 5171.76 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। जिले में अब तक 23,48,959.90 क्विंटल धान का उठाव किया गया, जबकि 33,36,838.10 क्विंटल धान का उठाव शेष है।यह कार्रवाई अवैध धान भंडारण रोकने और किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
धमतरी: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। 21 जनवरी 2026 को राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत दर्री स्थित रामसेवक एंड संस फर्म में छापा मारा। जांच में पाया गया कि फर्म ने कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 के तहत एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम में कुल 7881.18 क्विंटल चावल जमा किया, जबकि 3116.08 क्विंटल चावल जमा करना बाकी था।
जांच के दौरान लगभग 60 कट्टा धान और 23 बोरी खराब चावल पाए गए। अनियमितता पाए जाने पर रामसेवक एंड संस फर्म को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया। फर्म संचालक प्रकाश पांडेय के खिलाफ छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी भी जारी है। 15 नवंबर 2025 से 23 जनवरी 2026 तक 1,19,174 किसानों से 56,85,798 क्विंटल धान खरीदा गया, जिसकी कुल राशि 1348.17 करोड़ रुपये है। अब तक 1,09,499 किसानों को 1247.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आगामी 27 जनवरी 2026 को 1178 किसानों से 5171.76 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। जिले में अब तक 23,48,959.90 क्विंटल धान का उठाव किया गया, जबकि 33,36,838.10 क्विंटल धान का उठाव शेष है।
यह कार्रवाई अवैध धान भंडारण रोकने और किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *