बस्तर | छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर स्थित प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर देवी के सोने और चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमहल परिसर का है।घटना की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी और समिति के सदस्यों ने पुलिस को दी, जिसके बाद बस्तर पुलिस, साइबर टीम और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचा। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि गर्भगृह के पास स्थित पुराने द्वार से चोर के मंदिर में प्रवेश करने के संकेत मिले हैं। चोरी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें एक चोर मंदिर के अंदर दिखाई दे रहा है। पुलिस मंदिर और शहर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि चोर की पहचान और उसके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। दान पेटी को तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। वहीं मंदिर में तैनात होमगार्ड जवान की भूमिका की जांच भी की जा रही है।घटना के बाद सुरक्षा कारणों से फिलहाल मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि दंतेश्वरी देवी बस्तर की आराध्य देवी हैं और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के दौरान देवी के क्षत्र को विशाल रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है।
बस्तर | छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर स्थित प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर देवी के सोने और चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमहल परिसर का है।
घटना की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी और समिति के सदस्यों ने पुलिस को दी, जिसके बाद बस्तर पुलिस, साइबर टीम और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचा। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि गर्भगृह के पास स्थित पुराने द्वार से चोर के मंदिर में प्रवेश करने के संकेत मिले हैं। चोरी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें एक चोर मंदिर के अंदर दिखाई दे रहा है। पुलिस मंदिर और शहर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि चोर की पहचान और उसके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। दान पेटी को तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। वहीं मंदिर में तैनात होमगार्ड जवान की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
घटना के बाद सुरक्षा कारणों से फिलहाल मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि दंतेश्वरी देवी बस्तर की आराध्य देवी हैं और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के दौरान देवी के क्षत्र को विशाल रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *